प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत के वार्ड संख्या नौ के वार्ड सदस्या लंबी बीमारी के कारण मंगलवार के रात्रि को अकास्मिक निधन हो गया. काठघर मुखिया शिव नारायण यादव, मनोज कुमार साह, सरपंच राहिल मंसूरी, मृतक वार्ड सदस्या की पति जयदेव मंडल ने बताया गया कि वार्ड सदस्य का बीते एक वर्ष से कटिहार में इलाज चल रहा था. लंबी बीमारी के कारण मंगलवार के रात्रि को निज आवास गिधौल गांव में मीणा देवी का निधन हो गया. सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए भीड़ इकट्ठा हो गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि तकरीबन चालीस वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत हरिश्चन्द्र थाना क्षेत्र के दौलत नगर गोबरा हाट के धनंजय मंडल के पुत्री थी. वार्ड सदस्या को अपने पीछे पति जयदेव मंडल व छह पुत्र, पुत्री को छोड़कर चली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
