कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को जिले में मतदान कराया जायेगा. लोकतंत्र की मजबूती व बेहतर सरकार बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करनी चाहिए. जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता व 85 वर्षीय पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह ने मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिलावासियों से यह अपील करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती व बेहतर व्यवस्था के लिए अत्यंत जरूरी है. इसलिए हर मतदाता को सबसे पहले घर से निकलकर मंगलवार को मतदान करना चाहिए. उसके बाद ही कोई काम करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
