विश्वकर्मा पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना

विश्वकर्मा पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना

आबादपुर निर्माण एवं सृजन के देवता का पूजनोत्सव विश्वकर्मा पूजा बारसोई प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक बुधवार को मनाया गया. क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने दुकानों व घरों तथा प्रतिष्ठानों मेंं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की. बड़े ही श्रद्धा भाव से निर्माण एवं सृजन के देवता की पूजा की. क्षेत्र स्थित प्रमुख स्थानों काजिटोला, तलवा चौक, नंदाल, बेलवा, लख्खीटोला, शिवानंदपुर, मथुरापुर, तारापुर, दासग्राम, छोटा-शिकारपुर, गोवालटोली, आबादपुर, अनूपनगर, हाट-बलरामपुर, चैतावली में श्रद्धालुओं ने अपने- अपने मशीनों एंव औजारों की पुजा की. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >