विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर वीआईपी की रहेगी दावेदारी, जिलाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर वीआईपी की रहेगी दावेदारी, जिलाध्यक्ष

कटिहार शहर के दुर्गा स्थान राजेंद्रग्राम में गुरुवार को विकासशील इंसान पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता वीआईपी के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह निषाद ने की. संचालन जिला प्रभारी किशोर कुमार मंडल ने किया. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, प्रदेश महासचिव लाल बाबू सहनी ने शिरकत की. सर्वप्रथम पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव का फूल माला पहनार बुके देकर उनका स्वागत किया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी पार्टी को बूथ स्तर तक सबसे मजबूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है. किसी भी पार्टी की रीड उनके कार्यकर्ता होते हैं. बदौलत ही पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होती है. सभी बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लग जाय. वीआईपी के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह निषाद ने कहा कि जैसा की पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पूरे बिहार में वीआईपी की ओर से 60 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है.पार्टी की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले में भी दो सीटों पर हमारी दावेदारी रहेगी. बूथ स्तर तक तैयारी जोरों पर है. जिला अध्यक्ष ने कहा की महागठबंधन की ओर से जिला में जो भी उम्मीदवार होंगे. उसकी जीत सुनक्षित किया जायेगा. जिला प्रभारी किशोर कुमार मंडल ने कहा की बूथ स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है. पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो सके. उमेश सिंह निषाद, सुरेश सिंह, पंकज सहनी, सुजीत सहनी, कुंदन सिंह निषाद, माधव सिंह, हीरालाल सिंह, प्रीतेश प्रकाश सिंह, खगेंद्र चौधरी, विभीषण सहनी, दारा चौधरी, राजीव सिंह, सिकंदर राउत, दीपक कुमार मंडल, तफसील क़माल, सुमित चौधरी, छोटे लाल सिंह, सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >