जिला खनन निरीक्षक ने अवैध खनन मामले में पकड़ा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने जबरदस्ती छुड़ाया

जिला खनन निरीक्षक ने मामला दर्ज कराया, मनिहारी थाना के महियारपुर तेरासी टोला की घटना

मनिहारी. मनिहारी थाना के महियारपुर तेरासी टोला में ग्रामीणों ने खनन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी से पकड़े गये एक ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा लिया. घटना शुक्रवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार जिला खनन निरीक्षक मृत्युंजय झा ने अवैध खनन मामले में एक ट्रैक्टर को पकड़ा था. ट्रैक्टर पकड़ने की सूचना पर महियारपुर तेरासी टोला के समीप ग्रामीण उग्र हो गये. खनन विभाग की टीम को घेर लिया. जबरदस्ती ट्रैक्टर को छुड़ाया. इस दौराण खनन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों की नोक झोंक भी हुई. सूचना पर मनिहारी थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची. मामले को शांत कराया. जिला खनन निरीक्षक मृत्युंजय झा ने 9 नामजद व 21 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >