अंबेडकर चौक से मंदिर तक गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

अंबेडकर चौक से मंदिर तक गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम लोग परेशान हैं. सर्विस रोड पर जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. अंबेडकर चौक के पास घुटने भर नाली का गंदा पानी जमा रहने से लोगों को इसी गंदे पानी से होकर सत्संग मंदिर व दुर्गा मंदिर तक जाना पड़ता है.ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद भी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. गंदगी और बदबूदार पानी से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. बुद्धिजीवी ग्रामीण शिव शंकर, रवि पोद्दार, गोपी शाह, अजय गुप्ता व विक्की कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था करने और कार्यपालक पदाधिकारी को इस दिशा में विशेष ध्यान देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >