फर्जी दस्तावेज से जमीन बिक्री, गयाजी से कटिहार पहुंचे पीड़ितों ने लगायी गुहार

फर्जी दस्तावेज से जमीन बिक्री, गयाजी से कटिहार पहुंचे पीड़ितों ने लगायी गुहार

कटिहार बिहार में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले भूमाफिया गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गयाजी जिले के एक पीड़ित परिवार ने न्याय की आस में कटिहार पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित तौफीकुर रहमान, एहसान और सभापति कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि कटिहार के लालदेव सिंह और सुरेश सिंह ने गया के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार किये. इसके बाद उक्त जमीन को अवैध रूप से बेच दी. पीड़ितों ने कहा, कई लोगों की मिलीभगत हो सकती है. इस संबंध में वे पहले गया जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई. कार्रवाई के अभाव में वे काफी निराश थे. मीडिया में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रही खबरों और कटिहार पुलिस द्वारा की गई हालिया गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उन्हें न्याय की उम्मीद जगी. पीड़ित परिवार कटिहार पहुंचा और मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का भरोसा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >