बच्चों, किशोरियों व गर्भवतियों का किया गया टीकाकरण

त्तरी सिमरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र 158 रामप्रवेश सिंह टोला कोलासी में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों, किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कोढ़ा. उत्तरी सिमरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र 158 रामप्रवेश सिंह टोला कोलासी में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों, किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की गयी थी. टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी रही. एएनएम आरती कुमारी, सेविका आशा देवी, सहायिका संजो देवी ने टीकाकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शिविर में 25 लाभुकों का टीकाकरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >