टीकाकरण शिविर का किया गया आयोजन

टीकाकरण शिविर का किया गया आयोजन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत अंतर्गत कर्बला टोला गांव में विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए यूनिसेफ के बीएमसी नवीन कुमार गौतम ने बताया कि बैरिया पंचायत में भ्रमण के दौरान बैरिया पंचायत के कर्बला टोला में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चे एवं गर्भवती महिला पाये गये. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जयकुमार को दिया गया. उनके निर्देशानुसार शिविर लगाकर 19 बच्चें एवं दो गर्भवती महिला को टीकाकरण किया गया. आशा फैसिलिटेटर अनीता देवी एवं एएनएम मौसमी जैदी, सेविका गुलसाना खातून, आशा अनिता देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >