यूपी पुलिस ने फरार आरोपित के घर चिपकाया नोटिस

यूपी पुलिस ने फरार आरोपित के घर चिपकाया नोटिस

डंडखोरा न्यायालय सि जज जूडि/एफटीसी/सीएडब्लू, सोनभद्र उत्तर प्रदेश की ओर से जारी नोटिश को थाना- राबर्टसगंज जनपद- सोनभद्र उत्तर प्रदेश ने स्थानीय डंडखोरा थाना के सहयोग से फरार आरोपी के घर पर चस्पा किया है. थाना- राबर्टसगंज जनपद-सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सब इंस्पेक्टर काशीनाथ यादव ने बताया कि अभियुक्त पांडु कुमार मंडल पुत्र अष्टम मंडल निवासी- टिकैली, महेशपुर, थाना- डंडखोरा जनपद- कटिहार (बिहार) ने अंतर्गत धारा- 69, 352, 351(3) बीएनएस के अधीन दण्डनीय अपराध किया है. सुनवाई संबंधित अदालत में की जा रही है. उस पर जारी किए गए गिरफ्तारी के वारंट को यह लिखकर लौटा दिया गया है कि उक्त अभियुक्त मिल नहीं रहा है. संबंधित अदालत की ओर से जारी नोटिश को अभियुक्त के आवास पर 24 जनवरी 2026 को चस्पा किया गया है. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि नोटिश के माध्यम से आरोपी को जल्द अदालत में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >