बेमौसम बारिश से मक्का किसानों को पहुंचा नुकसान

मौसम की बेरुखी ने कदवा प्रखंड क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है

कदवा. मौसम की बेरुखी ने कदवा प्रखंड क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. बेमौसम बरसात के कारण खासकर मक्का किसानों का बुरा हाल हो रहा है. कदवा प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक मक्के की खेती की जाती है. लेकिन इस बार अधिक आंधी तूफान आने के कारण मक्के के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. आंधी तूफान के कारण मक्के से लदा पौधा पकने से पूर्व ही गिर गया. जिसके कारण फसल सही तरीके से विकसित नहीं हो पाया. फसल बर्बाद हो गया. जिन किसानों का मक्का पकने के बाद गिरा है वैसे खेतों में बारिश होने के कारण खेतों में पानी जमा हो गया तथा मक्के के दाने में गज्जा (गाछ)हो गया है. गाछ हो जाने के कारण सुखाने के बाद वो फसल काला दिखने लगता है. ऐसे मक्के की कीमत बाजार में बहुत कम हो जाती है. क्षेत्र के किसानों नागेंद्र शर्मा, चमरू भगत, बीरबल मेहता, कुसुमलाल दास आदि ने बताया कि मक्के के फसल में जितनी लागत लगी है. उसकी भरपाई नहीं हो पायेगी. आंधी तूफान एवं ओला वृष्टि के कारण आम, लीची के फसल को भी प्रभावित किया है. लीची तथा आम के फसल में कीड़े लगने के कारण झड़ कर गिर रहे है. जिसके कारण बगीचे वाले काफी मायूस नजर आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >