डीएस कॉलेज इग्नू में अस्थायी को सहायक पद पर रख कार्य लेने के खिलाफ संघ

डीएस कॉलेज इग्नू में अस्थायी को सहायक पद पर रख कार्य लेने के खिलाफ संघ

– वीक्षण कार्य से कर्मचारियों को अलग रखने को लिया निर्णय – पुस्तकालय भवन में कर्मचारियों ने की बैठक, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन कटिहार डीएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक बैठक गुरूवार को पुस्तकालय भवन में आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णिया विवि पूर्णिया सह डीएस कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभु कुमार यादव ने की. कई अहम निर्णय लिए गये. निर्णय लेने के बाद इस पर कार्रवाई को लेकर डीएस कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन भी सौंपा. अध्यक्ष डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के शंभु कुमार यादव ने बताया कि इग्नू कोडिनेटर द्वारा कई कार्य कर रहे अस्थायी व्यक्ति को इग्नू कार्यालय में सहायक के पद पर रखा गया. इतना ही नहीं बीएड एक स्ववितपोषित पाठ्यक्रम है. बीएड में नामांकित छात्र छात्राओं के नामांकन मद की राशि से वेतन भुगतान किया जाता है. बीएड से भी कई कमी को इग्नू में कार्यालय सहायक के पद पर रखा गया है. डीएस में कई स्थायी कर्मचारी हैं उन्हें नहीं रखकर उपेक्षित किया जा रहा है. डीएस कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय पर यथाशीघ्र कार्रवाई को लेकर प्राचार्य से आग्रह किया. अन्यथा बाध्य होकर कर्मचारी संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी. महाविद्यालय के कार्यालय एवं कर्मियों के कार्य में शिक्षकों के अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी. उच्च न्यायालय पटना के आदेश एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की घोर कमी को देखते हुए वीक्षण कार्य से मुक्त रखने की भी बात बनी. प्राय: देखा जाता है महाविद्यालय के कुछ शिक्षकों द्वारा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा एवं दुव्यहार किया जाता है. प्राचार्य अविलम्ब रोक लगायें. जनवरी 2024 में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त हुए चार कर्मियों को जिनका वेतन सरकार द्वारा निर्गत नहीं किया गया है. महाविद्यालय कोष से 12 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है. उक्त राशि को बढ़ाकर बीस हजार रूपये प्रतिमाह करने पर बल दिया. संघ के सचिव सुधीर रमाणी, डॉ एए ओंकार, अमर प्रताप सिंह, बीएल महतो, संदीप सिंह झा, नीतीश भारद्वाज, कौशल कुमार, अनिल कुमार यादव,दिनेश चौधरी, आनंद कुमार,कुंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >