मीनापुर तटबंध पक्कीकरण का मुद्दा विस में उठाया

मीनापुर तटबंध पक्कीकरण का मुद्दा विस में उठाया

बलिया बेलौन विधान पार्षद अफाक अहमद खान ने विधानसभा सत्र में कदवा प्रखंड के महानंदा पूर्वी तटबंध पक्कीकरण का मुद्दा उठाते हुए जल संसाधन मंत्री से जानना चाहा कि कटिहार जिला के कदवा प्रखंड के मीनापुर गांव से दरियापुर गांव तक व आजमनगर प्रखंड के नौरंगा गांव से कुसिदा हाट पश्चिम बंगाल तक तटबंध बना है. बांध पर बना रास्ता बहुत ही जर्जर अवस्था में है. आमलोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है. सरकार बांध पर बने रास्ते का पक्कीकरण कराना चाहती है. विभागीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा की वस्तु स्थिति यह है की कटिहार जिला के कदवा व आजमनगर प्रखंड के प्रश्नगत स्थल के समीप महानंदा नदी पर 56.54 किमी की लम्बाई में तटबंध निर्मित है. तटबंध का उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा शीर्ष पर ईंट सोलिंग का कार्य वर्ष 2013 में कराया गया है. वर्तमान में कहीं कहीं क्षतिग्रस्त है. तटबंध का उपयोग बाढ़ अवधि में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों की ढुलाई एवं निरीक्षण के लिए किया जाता है. तटबंध को आवश्यकतानुसार मोटेरेबल रखा जाता है. तटबंध पर पक्कीकरण का प्रस्ताव नहीं है. तटबंध पर पक्कीकरण कार्य पथ निर्माण विभाग या ग्रामीण कार्य विभाग से कराया जा सकता है. विभाग द्वारा अनापत्ति पत्र दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >