दो ट्रक में हुई भिड़ंत, चालक, उप चालक बचे

थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर पेट्रोल पंप के निकट दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गया.

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर पेट्रोल पंप के निकट दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गया. जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में चालक, उप चालक ट्रक में फंस गये थे. जिसे पुलिस व ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद बाहर सुरक्षित निकाला गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब छह तीस बजे नेशनल हाइवे 31 पथ पर गेड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप दो ट्रकों में भिड़ंत हो गया. जिसमें एक ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक के चालक व उप चालक ट्रक में ही फंसे हुए थे. घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोढ़ा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सर्वप्रथम ट्रक में फंसे चालक व उप चालक को ट्रक से पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि इस घटना में चालक व उप चालक बाल-बाल बच गये. कोढ़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >