7.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर 7.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर 50,790 रुपये बरामद किया है.

मनिहारी. मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर 7.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर 50,790 रुपये बरामद किया है. इसके पश्चात पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को स्मैक तस्कर की गुप्त सूचना मिली. उक्त सूचना पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस ने मरालेन गांव स्थित एक घर में छापेमारी की. इस क्रम में दो व्यक्ति वहां से भागने लगे. उसे भागते देख पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विकाश कुमार उम्र 19 वर्ष शिवजी महतो दोनों पिता अमर कुमार महतो, मरालेन थाना मनिहारी, जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >