44 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

44 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 44 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. होली को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने जिले के सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान सख्ती से करने का निर्देश दिया है. उक्त आदेश के आलोक में आजमनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक बाइक से महानंदा नदी घाट की ओर से अवैध शराब लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने महानंदा नदी घाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच के क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जब बाइक की तलाशी ली गई तो उससे 44 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विनोद कुमार सिंह, पिता शिबू सिंह तथा करण कुमार सिंह, पिता गुणाधर सिंह, दोनों बोला टोला, थाना आजमनगर के विरुद्ध कांड दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >