15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

आजमनगर शिव नगर चौक बाईपास बांध के निकट वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को 15 लीटर शराब के साथ आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही बाइक को जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्कर शाहनवाज, आसिफ राजा दोनों पूर्णिया जिला के डगरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड के 15.3 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. दूसरी ओर एक अन्य आरोपित राधेश्याम शर्मा पिता ज्योतिष शर्मा ग्राम राघोल का आजमनगर पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थी. रात्रि छापामारी कर राधेश्याम शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >