अपह्रत दो मखाना व्यवसायी बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार

अपह्रत दो मखाना व्यवसायी बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार

अपह्रत दो मखाना व्यवसायी बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार फोटो 25 कैप्शन- पुलिस कस्टडी में आरोपित प्रतिनिधि, कटिहार बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में अपहृत को मुक्त कराते हुए घटना में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो कार, दो बाइक एवं पांच बोतल शराब जब्त कर ली. जानकारी के अनुसार बलरामपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सनपोखड़ में मखाना व्यापारी वसीम एवं उनके दोस्त सद्दाम को कुछ अपराधियों ने मखाना व्यापार संबंधी बातचीत के बहाने बुलाकर एक कार में जबरदस्ती बैठाया और अपराधियों ने दोनों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण कर लिया. इस दौरान सद्दाम किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और घटना की सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने इसकी जानकारी बलरामपुर थाना पुलिस को दी व आरोपित के विरुद्ध आवेदन दिया. मामले की जानकारी बलरामपुर थाना अध्यक्ष ने एसपी को दी. एसपी शिखर चौधरी सभी थानाें को अलर्ट कर दिया. एसडीपीओ बारसोई के नेतृत्व में बलरामपुर एवं बारसोई थानाध्यक्ष के साथ विशेष टीम का गठन कर आसपास के थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर छापामारी शुरू कर दी. छापेमारी कर पुलिस टीम ने रास चौक, बारसोई से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि, घटना में प्रयुक्त दो कार व दो बाइक तथा पांच बोतल बीयर पुलिस ने जब्त कर ली. पुलिस ने अपहृत वसीम को सकुशल मुक्त कराया. पुलिस ने सभी आरोपितों रजीबुल 26 वर्ष पिता जलालुद्दीन, मेराजुल हक 20 वर्ष पिता अब्दुल जब्बार, ईमाद हुसैन 20 वर्ष पिता अब्दुल हलीम खोपड़ा, आमिर हसैन पिता जमरूद्दीन, शमशाद पिता जलालुद्दीन सभी जानकी नगर थाना आजमनगर जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध ऑपरेशन एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >