दो मासूमों को मिला मां का आंचल, दंपति को सौंपा

दो मासूमों को मिला मां का आंचल, दंपति को सौंपा

कटिहार स्थानीय दत्तक ग्रहण संस्थान में रहने वाले दो नौनिहाल को मां का आंचल मिल गया. शुक्रवार को सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को अलग-अलग दंपति को सौंप दिया. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने शुक्रवार को दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई की. सुनवाई की उपरांत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, कटिहार में आवासित बालिका मिष्का (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के प्रावधानों के तहत हावड़ा, पश्चिम बंगाल के दम्पत्ति सजल दास एवं प्रियंका दास संतरा को दत्तकग्रहण में दिये जाने एवं बालक रुद्र (काल्पनिक नाम) को सीवान, बिहार के दम्पत्ति अमरनाथ माली एवं सविता को दत्तक ग्रहण में दिये जाने का आदेश पारित किया. पारित आदेश के बाद दत्तक ग्राही माता पिता के अनुरोध पर मिष्का को स्पृहा दास एवं रुद्र को अयांश सैनी नाम दिया गया. दोनों बच्चों को जैविक संतान के रुप में प्राप्त होने वाले सभी अधिकार प्राप्त हो गये. दत्तकग्राही माता-पिता बच्चे को पाकर काफी हर्षित हुए. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दत्तक ग्रहण संस्थान एवं प्रक्रिया का वृहत प्रचार प्रसार किया जाय. ताकि परित्यक्त बच्चों को संरक्षण में लेकर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया जाय. केन्द्रीय दत्तकग्रहण प्राधिकरण के माध्यम से इंतजार कर रहे माता पिता की सूनी गोद भरी जा सके. सभी हितधारकों को संवेदनशीलता के कार्य करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >