अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख

अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख

मनगर प्रखंड क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के वार्ड दो में बुधवार को अचानक आग लगने से दो आवासीय घर अग्नि कांड की भेंट चढ़ गयी. जिसमें सब कुछ जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत के वार्ड दो में आग लगने से दो आवासीय घर जल गये. अग्निकांड में मसोमात मीना व कैलाश मंडल का घर जल कर राख हो गया है. घटना की सूचना पर आजमनगर अंचलाधिकारी रिजवान आलम ने अग्नि कांड में क्षति के आंकलन को लेकर संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को निर्देशित किया है. रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >