कुरसेला एनएच 31 पर मंगलवार रात सें सुबह आठ बजे तक मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहा. जाम की स्थिति इस तरह विकट हो गयी थी कि पैदल राहगीरों को सड़क पार करना कठिन बन गया था. सड़क का जाम किस वजह से लगा यह जानकारी बाहर नहीं आ सकी थी. जाम में फंसा यात्री वाहन से लेकर मालवाहक ट्रक आगे बढ़ने की कोशिश करता रहा. बावजूद जाम से आगे बढ़ना मुश्किल बना रहा. सड़क पर महाजाम की स्थिति बनी हुयी थी. कुरसेला से लेकर रंगरा और दूसरी तरफ डुमर तक सड़क जाम का हालात बना हुआ था. वाहनों की लगी कतारों से बाइक को आगे निकल कर बढ़ना कठिन बना हुआ था. लगजरी वाहन जाम मे फंस कर कराहता रहा. बसों पर सवार यात्री रात भर जाम टूटने के इंतजार में हकलान बने रहे. यात्रियों को जाम के बीच रात में विषम परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम से बाजार का आसपास का क्षेत्र आवागमन को लेकर परेशान बना हुआ था. मंगलवार रात से लगा सड़क का जाम सुबह आठ बजे के बाद सुचारु हो सका.
एनएच 31 पर लगा रात में जाम, बारह घंटे बाद सुबह टूटा जाम
एनएच 31 पर लगा रात में जाम, बारह घंटे बाद सुबह टूटा जाम
