पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपितों को किया बरामद

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपितों को किया बरामद

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के गोरीपुर बांध पर कथित गोलीकांड एवं लूटपाट मामले में कटिहार एसडीपीओ ने नया खुलासा कर पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम की मदद से की गयी जांच में पता चला कि घायल युवक राजेश कुमार अपने ममेरे भाई नीतीश कुमार व शुभम यादव के साथ बांध पर बैठे हुए थे. तीनों के पास अवैध हथियार थे. तीनों एक दूसरे का हथियार की छीना-झपटी करने लगे. अचानक गोली चल गयी. राजेश यादव के पैर में लग गयी. एसडीपीओ अभिजीत कुमार ने रोशना थाना में प्रेस वार्ता जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि आपस में पिस्टल की छीना झपटी के दौरान अचानक गोली चली थी. साक्ष्य को छुपाने के लिए नीतीश व राजेश ने झूठी रणनीति बनाई थी. पुलिस ने आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल और मैगजीन व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी कर रही है. इस मौके पर रोशना पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि राज के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >