कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग के साथ साथ नन्हें फरिश्ते अभियान जारी रखी है. इस अभियान के तहत आरपीएफ प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर एक बालक को आरपीएफ ने बैठे देखा. अकेले बालक को देख कर आरपीएफ को संदेह हुआ तथा उसके पास पहुंच कर उससे पूछताछ शुरू किया. इसके बाद यह बात सामने आई की बालक अकेले हैं.आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बालक को अपने संरक्षण में लिया और उससे आवश्यक जानकारी प्राप्त की. इसके बाद बालक की सुरक्षा एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया. चाइल्डलाइन की टीम बालक से काउंसलिंग कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. बताते चले कि आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा नन्हे फरिश्ते अभियान लगातार लापता और भटके बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आरपीएफ ने बालक को किया रेस्क्यू, चाइल्डलाइन के किया सुपुर्द
नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आरपीएफ ने बालक को किया रेस्क्यू, चाइल्डलाइन के किया सुपुर्द
