रौतारा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार

रौतारा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार

हसनगंज कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना अंतर्गत रौतारा बाजार में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में रौतारा पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों शराबी को गुरुवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि संतोष कुमार सिंह पिता महात्मा सिंह व अमीत कुमार पासवान पिता स्व लक्ष्मी पासवान दोनों रौतारा निवासी को शराब के नशे में धूत रौतारा बाजार में हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 21/2025 तहत न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. इस अवसर पर एसआई भोला कुमार, साधना कुमारी, लालू कुमार, सतिश कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >