चरखी मोड़ के समीप दो बाइकों में टक्कर, चार जख्मी

घायलों में दो की स्थिति गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पथ पर गुरुवार की शाम करीब 7:45 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग जख्मी हो गये. इसमें दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कोढ़ा थाना पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सभी जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के चरखी मोड़ के समीप गुरुवार की शाम करीब 7:45 बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें 16 वर्षीय नेगड़ा ऋषि, 19 वर्षीय सौरभ कुमार, 20 वर्षीय गोविंद कुमार तीनों ग्राम मधुरा व श्रवन कुमार ग्राम महेशपुर, थाना कोढ़ा निवासी जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को सर्वप्रथम इलाज के लिए कोढ़ा अस्पताल लाया गया. जहां सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार का दो जख्मी का स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नेगड़ा ऋषि एवं श्रवन कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया और मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी हैं.

दुर्घटना में दंपती घायल

कुरसेला. एसएच 77 पर रामपुरी कॉलेज के समीप बाइक सवार पति-पत्नी दुर्घटना का शिकार हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. दुर्घटना के घायलों में पूर्णिया जिला के सपहा गांव निवासी तेतरी देवी (26) व पति मुन्ना कुमार शामिल हैं. घायल महिला को एक्स-रे के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >