बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात गस्ती के दौरान बाइक सवार दो शराब तस्करों को मीनापुर चौक से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गस्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में तलाशी लेने पर डिक्की से शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया. अपना नाम आर्यन राज उर्फ सानू 22 वर्ष पिता विजय गुप्ता, कोइरी टोला जिला अररिया एवं नीतीश कुमार 20 वर्ष पिता दिनेश यादव, भवानीपुर थाना रंगरा जिला भागलपुर का निवासी बताया. बाइक की डिक्की में शराब लेकर जा रहा था कि समकालीन अभियान के तहत मंगलवार के शाम में 20.25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपित को कटिहार न्यायालय भेजा दिया गया है.
बाइक सवार दो शराब तस्कर गिरफ्तार
बाइक सवार दो शराब तस्कर गिरफ्तार
