कालियानगर अग्निकांड: उजड़े परिवारों तक पहुंची प्रशासनिक राहत

कालियानगर अग्निकांड: उजड़े परिवारों तक पहुंची प्रशासनिक राहत

– अंचल प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराया प्लास्टिक, राशन व आवश्यक सामग्री, पीड़ितों को मिला सहारा बारसोई बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा पंचायत अंतर्गत कालियानगर गांव में शुक्रवार की रात हुई भीषण अगलगी की घटना में चार परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया. आग की इस भयावह घटना ने संजीदा खातून, लालबानू खातून, रईजुल एवं दिलदार के परिवार को पूरी तरह बेघर कर दिया. आग की चपेट में आने से नकदी, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हो गए थे. आगलगी के बाद गांव में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल कायम हो गया. बारसोई अंचल प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई. सीओ श्यामसुंदर साह के निर्देश पर प्लास्टिक शीट, राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री पीड़ित परिवारों के बीच वितरित की गई. राहत वितरण के दौरान राजस्व कर्मचारी रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे. सीओ श्यामसुंदर साह ने बताया कि हल्का कर्मचारी द्वारा क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंप दी गई है. सरकारी प्रावधान के तहत सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जायेगी. कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत सामग्री मिलने से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >