चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

कोढ़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.

कोढ़ा. कोढ़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. थाना कांड संख्या 205/25, भारतीय न्याय संहिता की धारा-23 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने चोरी किये गये सामानों को बरामद कर लिया है. बरामद सामानों में एक पानी का इलेक्ट्रिक मोटर पंप लगा हुआ, एक इलेक्ट्रिक स्टेबलाइजर शामिल है. इस मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रूपेश कुमार, पिता सिकंदर मुखिया महीनाथपुर वार्ड नंबर पांच, थाना कोढ़ा निवासी व भरत भूषण, पिता दिनेश प्रसाद सिंह, महीनाथपुर निवासी पूर्व टोल नहर पुल वार्ड नंबर पांच, थाना कोढ़ा निवासी के रूप से में हुई है. कोढ़ा थाना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >