कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने चोरी की घटना पर नकेल कसते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की बाइक व एक बकरी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपितों में तसबुर आलम, पिता अब्दुल हक, मिस्बाहुल, पिता तारिक दोनों हाजीपुर, थाना सहायक निवासी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को रौतारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बरामद बाइक व बकरी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
