मेयर के जनता दरबार में बीस फरियादियों ने सुनायी समस्या

मेयर के जनता दरबार में बीस फरियादियों ने सुनायी समस्या

– समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया निर्देश कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाकर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने लोगों की समस्या से रूबरू हुईं. शहर के विभिन्न वार्डों से आए लगभग 20 फरियादियों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली,जल जमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू कराया. महापौर ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुनर और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दी. महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा उनका कर्तव्य है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है. मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, खुशबू परवीन, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु यादव, अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >