जनगणना 2027: चार्ज अधिकारी व संबंधित अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जनगणना 2027: चार्ज अधिकारी व संबंधित अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

– डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उदघाटन कटिहार भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं जनगणना कार्य निदेशालय पटना के सहायक निदेशक सुनील कुमार संबंधित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया. इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों ने भारत की जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं परिवार की गणना किस प्रकार डिजीटल एप द्वारा की जाय. इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्था तथा तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के उद्देश्य, उसकी महत्ता तथा प्रशासनिक संरचना पर विस्तार से चर्चा की गयी है. प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल, कार्यप्रणाली तथा फील्ड स्तर पर अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से चार्ज ऑफिसर यूज़र, डिस्ट्रिक्ट यूज़र तथा एडमिन आईडी के निर्माण एवं उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है. डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जनगणना से संबंधित कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके. जनगणना के दौरान डाटा संकलन, निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को भी विस्तार से बताया. अपर समाहर्त्ता बिनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सभी सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकरी सह चार्ज अधिकारी एंव सभी कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना अधिकारी (नगर पंचायत) ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >