सुगम आवागमन को लेकर यातायात पुलिस रही मुस्तैद

सुगम आवागमन को लेकर यातायात पुलिस रही मुस्तैद

कटिहार प्रधानमंत्री, भारत सरकार के पूर्णियां भ्रमण में कटिहार जिला के पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा यातायात संचालन को सुचारू रूप से संचालित किया गया. कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग पर बरसात मे भी ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी डयूटी पर तैनात थे, ताकि आवागमन में जाम जैसी समस्या उत्पन्न न हो. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कटिहार से भी एनडीए गठबंधन के लोग शामिल हुए. लोग भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने कटिहार से पूर्णिया पहुंचे थे. बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी ट्रैफिक पुलिस सतर्कता और अनुशासन के साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >