परंपरागत व उल्लास बाबा विश्वकर्मा की हुई पूजा-अर्चना

परंपरागत व उल्लास बाबा विश्वकर्मा की हुई पूजा-अर्चना

कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनायी गयी. सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंगलवार की सुबह से ही चहल पहल रही. सरकारी और गैर सरकारी बड़े प्रतिष्ठानों में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना की गयी. शाम तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा. छोटे कारोबारियों व मशीन तथा उसके संयंत्र रखने वाले लोगों ने भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा हुई. मेला का भी आयोजन किया. सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ. मुख्य रूप से रेलवे परिक्षेत्र में भव्य रूप से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की. दूसरी तरफ अन्य छोटे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान में भी पूजा हुई. शहर के मिरचाईबाड़ी, बड़ा बाजार, मंगल बाजार, औद्योगिक परिक्षेत्र, दुर्गा स्थान, न्यू मार्केट रोड, विनोदपुर, डहेरिया आदि विभिन्न मोहल्लों व बाजारों में बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर चहल पहल रही. शहर के बड़ा बाजार स्थित एक निजी प्ररिष्ठान में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा की गयी. प्रतिष्ठन में पंडित सरोज शास्त्री के द्वारा पूजा कराया गया. प्रतिष्ठान के मालिक पंकज तमाखूवाला, मुरारी यादव, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह, बिमल सिंह बेगानी, रिंकू मिश्रा, आनंद सिंह, सऊद मुखिया, गुलाम मोहम्मद शहदुल हक, मुकेश कुमार, नवीन खंडेलिया, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, राजा यादव आदि कई लोग पूजा अर्चना में जुटे रहे. गुरुवार को कई प्रतिष्ठानों की ओर से बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन भी कर दिया गया. मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कई जगहों पर हुआ. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर बाबा विश्कर्मा का दर्शन भी किया. मंगलवार के सवेरे से लोग अलग-अलग जगहों पर जाकर बाबा विश्वकर्मा का दर्शन किये तथा प्रसाद ग्रहण किया. मोटर वाहन रखने वाले लोगों ने भी अपने वाहनों का पूजा अर्चना किया. बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में विश्वकर्मा की चित्र रखकर उसकी पूजा अर्चना की. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी चहल पहल रही. हालांकि कुछ स्थानों पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >