बैठक में एएनएम से स्वास्थ्य विभाग के संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की ली प्रगति रिपोर्ट

कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को एएनएम के बीच साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया.

कोढ़ा. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को एएनएम के बीच साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने की. इस दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित एएनएम कर्मियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, पोषण अभियान आदि की प्रगति रिपोर्ट ली. अधिकारियों ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायें. क्षेत्रीय जनसंख्या को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही एएनएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किए जायेंगे और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेंगी. साथ ही पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष, यूविन पोर्टल, संजीवनी जैसे मोबाइल ऐप्स पर क्षेत्र में टीकाकरण लाभुकों की डाटा को उद्तन कर एंट्री करें. बैठक के सफल संचालन में बीएचएम मुकेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य मुल्याकंन सहायक आशीष झा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >