स्वतंत्रता संग्राम में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलने की ली शपथ

शहीद दिवस पर शुक्रवार को एसपी ने पुलिसलाइन में महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि

कटिहार.

शहीद दिवस पर शुक्रवार को एसपी ने पुलिसलाइन में महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. स्वतंत्रता संग्राम में शहीद अमर बलिदानियों की स्मृति में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर पुलिस केंद्र में एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में पूर्वाह्न 09:00 बजे सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी पुलिस पदाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर एसपी ने शहीद दिवस का संदेश संकल्प पढ़कर सुनाया तथा कुष्ठ रोग उन्मूलन के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. इसके अलावा जिले के सभी थाना परिसरों में शहीद दिवस के अवसर पर संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. नगर थाना में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, मुफस्सिल थाना में संतोष कुमार निराला, सहायक थाना में कुमार विकास, साइबर थाना में डीएसपी साइबर रामकृष्ण, महिला थाना में थानाध्यक्ष डेजी ने पुलिस पदाधिकारी ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गयी व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >