उत्पाद पुलिस की छापमारी में महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस की छापमारी में महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

– 25.600 लीटर शराब बरामद कटिहार होली के मद्देनजर समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे क्षेत्र एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन शराब तस्कर को 25.650 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर बारसोई रेलवे स्टेशन पर बंगाल से विदेशी शराब लाते हुए एक अभियुक्त बिट्टू दास दिल्ली दीवानगंज थाना अमदाबाद निवासी को 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एक अन्य टीम ने नगर थाना क्षेत्र के तीन गछिया काली मंदिर से रत्ना देवी को 5.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तथा मनिहारी थाना क्षेत्र से गंगा सागर महतो को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गंगा सागर महतो के विरुद्ध स्थानीय लोगों ने शराब बेचने और रंगदारी करने की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >