मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत भवन में सरपंच प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में साप्ताहिक ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया. नए तीन मामले आये. तीनों मामले पर सुनवाई की गयी एवं निष्पादन करने का प्रयास किया गया. सभी तीनों मामले लंबित रह गये. तीनों मामले के दोनों पक्षों से उपस्थित लोगों को अगली तारीख पर आने का दिशा निर्देश दिया. पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, न्यामित्र जीवछ प्रसाद साह, ग्राम कचहरी सचिव कृष्ण प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, श्रवण कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
ग्राम कचहरी में तीन मामलों की हुई सुनवाई
ग्राम कचहरी में तीन मामलों की हुई सुनवाई
