मुंबई में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर पलासी के मजदूर की मौत

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर पलासी के मजदूर की मौत

बारसोई बारसोई प्रखंड के धर्मपुर पंचायत के पलासी गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की मुंबई में दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान शकील 23 के रूप में हुई है. जो मो इदरीश के पुत्र बताए जाते हैं. जानकारी के अनुसार, मुंबई के दहिसर इलाके में निर्माणाधीन दस मंजिला इमारत में मजदूरी के दौरान गुरुवार दोपहर अचानक पैर फिसल जाने से शकील ऊंचाई से नीचे गिर गये. गुरुवार देर रात जैसे ही इस हादसे की सूचना मृतक के घर पहुंची. मृतक के पिता ने बताया कि शकील करीब आठ महीने पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई गया था. पिता ने कहा कि अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंचायत के मुखिया रकीब अली, उपमुखिया हारून अली, पंचायत समिति सदस्य शम्स तबरेज ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही प्रशासन से मृतक के आश्रितों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >