कटिहार 17 अप्रैल को नगर निगम कटिहार क्षेत्र अंतर्गत माननियों के द्वारा स्वगणना किया गया. इसमें विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल तथा महापौर मंजूर खान द्वारा स्वगणना किया गया. साथ ही आमजनों से भी अपील की गई कि वे भी स्वगणना पोर्टल पर जाकर सभी 33 प्रश्नों का अपना डाटा सही-सही भरें. कटिहार वासियों से अपील किया गया कि सभी स्वगणना में भाग लें. जिससे सरकार इस डाटा के आधार पर उनके लिए उपयोगी नीतिगत फैसला ले सके. सभी ने पहली डिजिटल स्व गणना के पहल को सरकार का सराहनीय कदम बताया.
विधायक, एमएलसी ने खुद का कराया स्वगणना
विधायक, एमएलसी ने खुद का कराया स्वगणना
