फलका पोठिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. कोऑपरेटिव गोदाम के समीप दिन के करीब 12 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी. एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका पहुंचाया. वहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. पहचान अंजनी कुमार 32 वर्ष के रूप में हुई है. जो मलहरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं. घायल अंजनी कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी कार्य से फलका प्रखंड कार्यालय जा रहे थे. भंगहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये. कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को समय पर इलाज मिल सका. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक चालक घायल
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक चालक घायल
