चोरी के पांच मोबाइल के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

आरपीएफ व कटिहार जीआरपी ने संयुक्त रूप से कटिहार प्लेटफार्म पर चलाया चेकिंग अभियान

कटिहार. आरपीएफ व कटिहार जीआरपी ने संयुक्त रूप से कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला चोरी के पांच मोबाइल के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार आरपीएफ कार्यालय ईस्ट प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ एवं जीआरपी ने रेलवे प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में टीम ने कटिहार स्टेशन पीएफ नंबर-01 दक्षिणी छोर पर तीन टीओपीबी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किया है.

मामला दर्ज कर जीआरपी कर रही कार्रवाई

इस संदर्भ में आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुबारक, पिता-सौकत अली, तबरेज, पिता असलम अंसारी, दोनों गढ़बनैली, थाना-कसबा, जिला-पूर्णिया, अमित कुमार चौधरी, पिता उमा चौधरी, गांव-हवाई अड्डा, वार्ड चार, थाना-सहायक थाना, जिला-कटिहार निवासी को कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. रेल थाना पुलिस आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज कर जीआरपी अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >