कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है. रौतारा कांड संख्या 102/26 के प्राथमिक अभियुक्त सहित तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में रौतारा कांड संख्या 102/26 के प्राथमिक अभियुक्त श्रीकृष्ण यादव, पिता राजू यादव, खुदना निवासी, सुनील महलदार, सन्नी यादव, दोनों कुम्हरा, थाना रौतारा निवासी है. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को तीनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जिसके बाद जांच की गई. जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया.
शराब कांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
शराब कांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
