दोपहर दो घंटे के लिए खिली धूप में जमकर मनाया नये साल का जश्न

दोपहर दो घंटे के लिए खिली धूप में जमकर मनाया नये साल का जश्न

– गुरुवार होने के कारण मटर, पनीर व मशरूम पर रही मार – मंदिर में पूजा अर्चना व बुजूर्गों का आशीवाद से किया दिन की शुरूआत कटिहार नववर्ष 2026 के पहले दिन एक जनवरी को शहरवासियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना व बुजुर्गों के पैर छू कर आशीवाद से जहां दिन की शुरुआत की. दूसरी ओर दोपहर में दो घंटे के लिए निकली धूप में युवा युवती व आमजनों ने जमकर जश्न मनाया. नये साल का पहला दिन गुरूवार होने की वजह से जहां मटन व चिकेन की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा. अधिकांश लोग मटर पनीर व मशरूम के लिए दुकानों पर टूट पड़े. इसकी तैयारी एक दिन पूर्व ही लोगों द्वारा कर ली थी. 31 व 30 दिसम्बर को पौष पुत्रदा एकादशी होने की वजह से लोगों ने पूजा पाठ कर पुराने साल 2025 की विदाई की थी. बुधवार की देर रात से ही सोशल मीडिया व व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से हैप्पी न्यू इयर का संदेश एक दूसरे को देने में लगे रहें, नये साल के लिए मनने वाले जश्न की तैयारी पूर्व से ही की गयी थी. कईयों ने देर रात ही थाली वर्तन लेकर नये वर्ष मनाने को निकल गये थे तो एक जनवरी को अहले सुबह से ही अपने अपने वाहनों को बैलून बैनर पोस्टर पर नये साल की बधाई टांगकर सड़कों पर निकल पड़े. शहर में पूर्व से बने पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचकर लोगों ने नये साल मनाया. शहर के विभिन्न मंदिरों में अहले सुबह से ही पहुंचकर पूजा-अर्चना कर नये साल की शुरूआत की. बीएमपी सात पंचदेव मंदिर, हरिशंकर सर्वमंगला दुगामंदिर के साथ ग्रामीण इलाके के मंदिरों में लोगों ने पूजा की. जबकि छोटे छोटे बच्चों ने पार्क में जाकर नये साल पर मनोरंजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >