श्रीमद्भागवत गीता की महत्ता पर होगा विशेष प्रवचन

श्रीमद्भागवत गीता की महत्ता पर होगा विशेष प्रवचन

कटिहार अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) भक्तवृंद की ओर से मंगलवार को शहर के स्थानीय एक होटल सभागार में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कटिहार पहुंचे इटहरी के मंदिर के अध्यक्ष ललित माधव दास ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आधुनिक समय में श्रीमद्भागवत गीता की महत्ता विषय पर विशेष प्रवचन रखा गया है. मंगलवार को शाम चार बजे नगर संकीर्तन निकाला जायेगा. इसके बाद शाम पांच बजे से छह बजे तक विशेष प्रवचन का आयोजन होगा. संध्या 6:30 बजे आरती एवं 7:30 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. कैलाश उत्सव होटल एवं बैंक्वेट, कालीबाड़ी (श्याम वाटिका के पास), विनोदपुर में आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध प्रचारक गोस्वामी गुरुकुल तथा वैदिक ग्राम्य व्यवस्था के लिए समर्पित सत्यव्रत दास ब्रह्मचारी (एमबीबीएस) श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. प्रवचन से लोगों को श्रीमद्भागवत गीता के संदेश एवं सनातन संस्कृति की महत्ता से अवगत कराया जायेगा. ललित माधव दास ने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है. इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल धारा, दीपक शर्मा, राज शर्मा, प्रिंस कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार गुप्ता आदि लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >