सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली गुल, लोगो को हुई परेशानी

सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली गुल, लोगो को हुई परेशानी

– पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग को परेशान रहे लोग, चापाकल के भरोसे गृहणियों ने निबटाया काम – पॉलिटेक्निक कॉलेज में डायरेक्ट बिजली ले जाने को लेकर की जा रही तैयारी, उसी को लेकर काटी गयी थी बिजली कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार व इंजीनियरिंग कॉलेज कटिहार में ग्रीड से सीधे बिजली पहुंचाने का कार्य मंथर गति से हो रहा है. जब तब कार्य शुरू करने के एवज में बिजली गुल कर दिये जाने के कारण शहरवासी परेशान हो रहे हैं. बुधवार को सुबह करीब आठ बजे से बारह बजे तक बिजली बाधित होने की वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान पानी से लेकर माेबाइल चार्जिंग को लेकर जहां परेशान रहें. दूसरी ओर गृहिणियों को काम निबटाने के लिए चापाकल के भरोसे ही रहना पड़ा. उक्त कार्य कर रहे एजेंसी के द्वारा किये जा रहे मंथर गति से कार्य से बिजली विभाग के पदाधिकारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है. कार्यपालक अभियंता विद्युत का दावा है कि फरवरी माह से उक्त दोनों संस्थान में निर्वाध बिजली पहुंचाने का दावा भी खोखला साबित हो रहा है. मालूम हो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में साइंस टेक्नॉलोजी द्वारा डिडेकेटेड फिडर फोर पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज योजना के तहत ग्रिड से सीधे बिजली दोनों कॉलेजों में पहुंचाना है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही विभाग की ओर से दो-दो करोड़ नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के खाते में उपलब्ध कराया गया. इस कार्य के पूरा होने के बाद सिंगल तार केवल दोनों कॉलेजों को ग्रिड से उपलब्ध हो पायेगा. इससे एक ओर जहां निबाध बिजली मिलेगी. जिससे संस्थान में पठन पाठन करने वाले छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. बुधवार को करीब चार घंटे बिजली बाधित कर लगाये गये पोल पर कार्य किये गये. भारी परेशानी के बीच बीता चार घंटे का समय —————————————————— बुधवार की सुबह करीब आठ बजे से बिजली गुल होने की वजह से कई मोहल्लाें के लोगों को परेशान होना पड़ा. खासकर मोटर में पानी की किल्लत होने से गृहिणियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. उनलाेगों को चापाकल के सहारे ही रसोई के कार्यों को निबटाना पड़ा. इस दौरान नित्य क्रियाकलापों के लिए भी पानी को लेकर परेशानी हुई. कई उपभोक्ताओं की माने तो बीच में कुछ देर के लिए बिजली बहाल की गयी. लेकिन जल्द ही कट जाने से वे लोग परेशान हो गये. कार्य में गति लाने का दिया जायेगा निर्देश ————————————————- दोनों संस्थानों में सीधे सिंगल तार के सहारे बिजली उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर ग्रिड पर कार्य हो रहा है. एजेंसी को कार्य दिया गया है. सुबह तीन से चार घंटे का शटडाउन लिया गया था. जगह-जगह ट्री कटिंग से लेकर पोल पर कार्य किया गया है. एजेंसी को निर्देश दिया जायेगा कि कार्य में गति लायें. ताकि शीघ्र दोनों संस्थानों में सिंगल तार के द्वारा ग्रिड से निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके. आशीष रंजन, कार्यपालक अभियंता विद्युत .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >