मनसाही निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मनसाही में जनगणना कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी मनसाही सुमन कुमारी ने प्रखंड सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रगणकों/पर्यवेक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत की जनगणना कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. सभी लोग इसको अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें. इस अवसर पर फिल्ड चार्ज राकेश कुमार सिंह, चंद्र किशोर पासवान, विजय कुमार वर्मा, कुमार शेखर के साथ 42 प्रतिभागी उपस्थित थे.
प्रगणक व पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
प्रगणक व पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
