एमडीएम के तहत विद्यालय में एनजीओ से मिल रहे भोजन में गड़बड़ी

एमडीएम के तहत विद्यालय में एनजीओ से मिल रहे भोजन में गड़बड़ी

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी 48 विद्यालयों में केवल एक ही विद्यालय चिकनी टोला छोड़कर 47 विद्यालय में एमडीएम के तहत विद्यालय में मिलने वाला खाना कटिहार एनजीओ संचालक संजय कुमार के द्वारा दिए जाते हैं. भोजन में आए दिन विद्यालय क्षेत्र के छात्राओं के परिजनों एवं शिक्षक शिक्षकों द्वारा हमेशा से ही शिकायत की जाती है. कभी भोजन की थाली से सब्जी गायब, तो कभी अंडा गया तो कभी फल गायब रहता है. एनजीओ संचालक को ना तो शिक्षा विभाग और ना ही प्रशासन की थोड़ी सी भी डर है. जिसे कानून के ताक पर रखकर सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन से खिलवाड़ करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया हैं. गुरुवार की दोपहर को प्राथमिक विद्यालय पिंडा सहित कई विद्यालय में जब बच्चों की खाने की थाली जांच की गई तो थाली में सिर्फ चावल और दाल ही मिला मेनू के हिसाब से हरी सब्जी भी होनी चाहिए था जो कि नहीं था. हर सप्ताह हर बार एनजीओ संचालक द्वारा ऐसा ही रवैया किया जाता है. एनजीओ संचालक के खिलाफ कभी भी विभिन्न विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के परिजनों के द्वारा आंदोलन का रूप ले सकता है. दर्जनों विद्यालय से शिकायत आने के बाद एनजीओ संचालक संजय कुमार से फोन के माध्यम से सवाल पूछे जाने पर वह किसी भी जवाब देने पर आनाकानी करने लगे.मनसाही में 47 विद्यालय में संजय कुमार के द्वारा ही एनजीओ से भोजन दिया जाता है.जो आए दिन पूरी तरह का भोजन गड़बड़ ही पाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >