फलका प्रखंड क्षेत्र में देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया. बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखा गया. पूजन सामग्री समेत साज सज्जा की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई. भगवान विश्वकर्मा की पूजा फलका क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में धुमधाम से की गई. इस दौरान कई जगहों पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा बैठाई गई थी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आकर्षक डिजाइन के पंडाल सजा कर धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई. बस पड़ाव, मोटर गैरेज, व पार्ट्स की दुकानों को साफ सफाई कर श्रद्धालु सजावट की गई. इस पावन मौके पर छोटे बड़े वाहनों की भी साफ सुथरा कर वाहन मालिक व चालक खूबसूरत ढंग से सजाकर पूजा अर्चना की गई. पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया. विश्वकर्मा पूजा को लेकर अन्य चौक चौराहों पर आमजनों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
