मौसम ने ली करवट, ठंड बढ़ने से लोग परेशान

मौसम ने ली करवट, ठंड बढ़ने से लोग परेशान

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से ठंड काफी बढ़ गयी है. तेज पछुआ हवा चलने व पूरे दिन कोहरे का चादर छाये रहने से लोगों को ठंड ने खासा परेशान किया. पछुआ हवा लोगों हाड़ कंपा रहा है. अचानक मौसम बदलने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों का दैनिक कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ठंडी पछुआ हवा तेज होने से लोग अपने घरों में पूरे दिन दुबके रहे. करीब 3:00 बजे भगवान भास्कर का हल्की झलक दिखाई दी. उसके बाद फिर कोहरे के चादर में छुप गये. आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >