हादसे को दावत दे रहा मनरेगा भवन के आगे लगा ट्रांसफार्मर

प्रखंड क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन पर बिजली विभाग की ओर से लगाया गया ट्रांसफार्मर अब स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है.

कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन पर बिजली विभाग की ओर से लगाया गया ट्रांसफार्मर अब स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है. भवन पर लगे इस ट्रांसफार्मर से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस भवन का उपयोग पंचायत स्तर के कार्यों और सरकारी बैठकों के लिए होना चाहिए. वहां ट्रांसफार्मर लगाये जाने से हमेशा अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण मनोज कुमार, राकेश कुमार, सुजीत कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि भवन पर ट्रांसफार्मर लगे होने से वे लगातार डर के साए में जी रहे हैं. विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए यह जगह बेहद असुरक्षित हो गयी है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को तुरंत वहां से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर लगाया जाय, ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके. इधर मामले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की आशंका बिल्कुल सही है. अगर स्थानीय ग्रामीण विभाग को लिखकर देते हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार कर मनरेगा भवन के आगे लगे ट्रांसफार्मर को वहां से हटाकर किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >